झाबुआ के खवासा में बच्चा चाेरी की अफवाह: जांच में निकला पारिवारिक विवाद; पत्नी से झगड़ा होने पर लेने आया था पिता – Jhabua News

झाबुआ के खवासा में बच्चा चाेरी की अफवाह:  जांच में निकला पारिवारिक विवाद; पत्नी से झगड़ा होने पर लेने आया था पिता – Jhabua News




झाबुआ जिले के खवासा नगर में गुरुवार दोपहर एक बच्चे को ले जाने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। शुरुआत में इसे ‘बच्चा चोरी’ की घटना मानकर पूरे क्षेत्र और पुलिस चौकियों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद का निकला, जिसमें पिता द्वारा ही बच्चे को ले जाने की बात सामने आई है। बच्चा चोरी की अफवाह और पुलिस की घेराबंदी सूचना मिलते ही बामनिया और पेटलावद क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की चर्चा फैल गई। खवासा और बामनिया चौकी के जवानों ने तुरंत सक्रिय होकर संदिग्धों का पीछा करना शुरू किया। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की और यह पीछा पेटलावद सिविल अस्पताल तक जारी रहा। छह साल से मायके में रह रही थी बेटी पुलिस जांच के अनुसार, पीड़ित महिला की विवाहित बेटी पिछले छह वर्षों से अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पति और पत्नी के बीच पिछले चार वर्षों से कोर्ट में तलाक का मामला लंबित है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे के पिता ने अपने साथियों के साथ घर आकर मारपीट की और बच्चों को जबरन उठाकर ले गया। पुलिस ने अफवाहों का किया खंडन थांदला टीआई अशोक कनेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह अपहरण या बच्चा चोरी का मामला नहीं, बल्कि विशुद्ध रूप से पारिवारिक विवाद है। सुबह इस संबंध में खवासा चौकी में आपसी बातचीत के लिए एक आवेदन भी दिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और परिजन अब भी चौकी पर मौजूद हैं।



Source link