Last Updated:
Marco Jansen fifty record t20 world cup: मार्को यानसेन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली. भले ही उनकी यह पारी टीम की जीत के काम न आ सकी, लेकिन इससे उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नंबर सात या उससे नीचे बैटिंग करते हुए 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी ने नौवें नंबर पर उतकर 60 रन की पारी खेली थी.
मार्को यानसेन ने बनाया फिफ्टी का रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 30 गेंदों पर 55 रन बनाए. इसके साथ ही यानसेन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने, जिन्होंने सातवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50 से ज्यादा रन बनाए. इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइक हसी ने किया था. उन्होंने 2010 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए थे.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें