दिग्विजय के लिए गाया- सुरतिया हसीं हो, उमरिया जवां हो: होली पर नेताओं का टैलेंट; शिवराज बने सिंगर, सीएम ने फिर छेड़ा शोले का नगमा – Madhya Pradesh News

दिग्विजय के लिए गाया- सुरतिया हसीं हो, उमरिया जवां हो:  होली पर नेताओं का टैलेंट; शिवराज बने सिंगर, सीएम ने फिर छेड़ा शोले का नगमा – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

होली पर जमकर रंग और गुलाल उड़े। नेताओं पर भी होली की खुमारी कुछ ज्यादा ही छाई नजर आई। जिसे मौका मिला, उसने अपना टैलेंट दिखाया। किसी ने गाना गाया तो किसी ने डांस कर महफिल लूट ली।

दरअसल, त्योहार नेताओं के लिए किसी अवसर से कम नहीं होते। ऐसे मौके पर वे अपने समर्थकों और जनता से सीधा संपर्क साध लेते हैं। यही वजह है कि नेता भी इन आयोजनों को भुनाने में पीछे नहीं रहते। होली को ही ले लीजिए। लगभग हर नेता ने कहीं न कहीं रंगों के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सीएम ने फिर गया शोले फिल्म का गाना भोपाल में सीएम हाउस में होली उत्सव का आयोजन किया गया। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संतों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया के साथियों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली।

मुख्यमंत्री ने सभी को रंग लगाया और लोगों ने भी उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में डमरू बजाकर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। साथ ही फिल्म ‘शोले’ का मशहूर गीत- ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं’.. गुनगुनाकर समारोह में रंग जमा दिया।

होली उत्सव के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने डमरू भी बजाया।

शिवराज ने गाए फाग गीत और फिल्मी गाने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होली के रंग में रंगे नजर आए। भोपाल स्थित उनके आवास पर आयोजित होली उत्सव में वे सिंगर के अंदाज में दिखाई दिए।

उन्होंने माइक थामा और फिल्मी होली गीतों के साथ पारंपरिक फाग भी गाए। जब उन्होंने ‘होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा’.. गाया तो वहां मौजूद लोग झूम उठे और माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया।

इस दौरान शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी साधना सिंह को गुलाल लगाया। साधना सिंह ने भी उन्हें रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

शिवराज सिंह ने होली के फिल्मी गीत और पारंपरिक फाग गीत गाए।

शिवराज सिंह ने होली के फिल्मी गीत और पारंपरिक फाग गीत गाए।

जब समर्थक ने सुनाया दिग्विजय को गाना पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास पर होली उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान एक समर्थक ने उन्हें ‘इना मीना डीका गाना सुनाया। उन्होंने दिग्विजय सिंह की ओर इशारा करते हुए गाने के ये बोल गुनगुनाए- ‘दिल बेचूं है कोई लेने वाला, ऐसे-वैसे को नहीं देने वाला… सूरतिया हसीं हो, उमरिया जवां हो… कोई भी उसे देखे तो बस ये गुमां हो… यही है, यही तो है वो…’

दिग्विजय सिंह के लिए गाए गए इस गीत पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। खुद दिग्विजय सिंह भी मुस्कुरा दिए और हंसते हुए आगे बढ़ गए।

एक समर्थक ने दिग्विजय सिंह को ‘इना मिना डिका..’ गाना सुनाया

एक समर्थक ने दिग्विजय सिंह को ‘इना मिना डिका..’ गाना सुनाया

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने गाया फाग गीत डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने अपने गृह नगर रीवा में होली का त्योहार मनाया। टिमकी और ढोलक की थाप पर उन्होंने फाग गीत गाकर माहौल जमा दिया।

इस दौरान उन्होंने सिर पर गोल टोपी पहन रखी थी और वे पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आए। उनके साथ मौजूद लोगों ने भी रंग और गुलाल के साथ उत्सव का जमकर आनंद लिया।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जमीन पर बैठकर फाग गीत गाया।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जमीन पर बैठकर फाग गीत गाया।

6 तस्वीरों में देखिए नेताओं की होली के रंग

भोपाल में मंत्री कृष्णा गौर ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया।

भोपाल में मंत्री कृष्णा गौर ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया।

उज्जैन में सांसद अनिल फिरोजिया ने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाने पर डांस किया।

उज्जैन में सांसद अनिल फिरोजिया ने ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाने पर डांस किया।

रतलाम में महापौर प्रहलाद पटेल ‘लैला मैं लैला’ गाने पर थिरके।

रतलाम में महापौर प्रहलाद पटेल ‘लैला मैं लैला’ गाने पर थिरके।

सागर में विधायक शैलेंद्र जैन ने ‘चल छैया छैया छैया छैया’ गाने पर डांस किया।

सागर में विधायक शैलेंद्र जैन ने ‘चल छैया छैया छैया छैया’ गाने पर डांस किया।

डिंडौरी में कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने ढोलक बजाकर समां बांध दिया।

डिंडौरी में कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने ढोलक बजाकर समां बांध दिया।

बैतूल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।

बैतूल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।

इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), अभिलाष मिश्रा (रीवा), आनंद निगम (उज्जैन), केके शर्मा (रतलाम), जितेंद्र तिवारी (सागर), अभिमन्यु सिंह (डिंडौरी), इरशाद हिंदुस्तानी (बैतूल)

ये भी पढ़ें – 83 की उम्र में पूर्व मंत्री का रिस्की स्टंट: सीएम बोले- ताड़ी का भी अलग आनंद है

‘बाबा जी’ के नाम से मशहूर पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमारिया ने 83 साल की उम्र में हैरतअंगेज एडवेंचर कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो देखने के बाद अब हर कोई उनकी हिम्मत की दाद दे रहा है। दरअसल, पूर्व सांसद ने जो स्टंट दिखाया वो थोड़ा जोखिम भरा था। पूरी खबर पढ़ें



Source link