छिंदवाड़ा के तामिया क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद तीनों कुछ समय तक सड़क किनारे पड़े रहे, बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना थाना तामिया अंतर्गत ग्राम छिन्दी के पास हुई। ग्राम धमनिया के तीन युवक TVS स्पोर्ट्स (क्रमांक MP28 ML 1621) पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय युवक नशे में थे, जिसके कारण वे काफी देर तक उठ नहीं पाए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link