बीच मैदान पर हार्दिक पांड्या का चुम्मा, झेंप गए अक्षर पटेल, वायरल हुआ ब्रोमांस!

बीच मैदान पर हार्दिक पांड्या का चुम्मा, झेंप गए अक्षर पटेल, वायरल हुआ ब्रोमांस!


होमखेलक्रिकेट

बीच मैदान पर हार्दिक पांड्या का चुम्मा, झेंप गए अक्षर पटेल, वायरल हुआ ब्रोमांस

Last Updated:

ardik Pandya kissed Axar Patel: इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. हार्दिक ने अक्षर पटेल के हाथों फिल साल्ट को कैच आउट कराया. अक्षर ने जैसे ही कैच लिया हार्दिक ने उन्हें गाल पर किस किया. हार्दिक और अक्षर का ये ब्रोमांस अब वायरल हो रहा है.

Zoom

हार्दिक पांड्या ने अक्षर पटेल को किया किस

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया ने गेंदबाजी में भी तूफानी शुरुआत की. 253 रन के बचाव में टीम इंडिया ने दूसरे ही ओवर में इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट को आउट कर दिया. टीम इंडिया को ये पहली सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई. अक्षर पटेल ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर फिल साल्ट का कैच लपका.

ऐसे में फिर क्या था, विकेट के जश्न में हार्दिक का ब्रोमांस भी देखने को मिला. दरअसल, हुआ ये कि अक्षर पटेल ने जैसे ही फिल साल्ट का कैच लपका हार्दिक उनके पास गए और उन्हें किस कर लिया. हार्दिक के इस किस के बाद अक्षर पटेल भी झेंप गए. यही कारण है कि हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का ब्रोमांस सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल होने लगा है.

बैटिंग में भी हार्दिक ने किया कमाल

गेंदबाजी से पहले हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में भी तूफानी पारी खेली. हार्दिक ने अंतिम के ओवरों में सिर्फ 12 गेंद में 27 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए. हार्दिक की इस तूफानी बल्लेबाजी के कारण ही टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 विश्व कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

इंग्लैंड ने मैच में जीता था टॉस 

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजी में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई थी. इंग्लिश टीम ने अभिषेक शर्मा को जल्दी आउट कर दिया, लेकिन संजू सैमसन ने इंग्लैंड की पूरी प्लानिंग को खराब कर दिया. संजू ने टीम इंडिया के लिए 42 गेंद में 89 रनों की धुआंधार पारी खेली. इसके बाद शिवम ने दुबे ने भी तेज तर्रार 42 बनाए. वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने भी 39 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल राशिद ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link