शाजापुर में युवती से चेन स्नेचिंग: पैदल घर लौट रही थीं मां-बेटी, बदमाश ने झपटी सोने की चेन; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – shajapur (MP) News

शाजापुर में युवती से चेन स्नेचिंग:  पैदल घर लौट रही थीं मां-बेटी, बदमाश ने झपटी सोने की चेन; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरवर रोड पर गुरुवार शाम एक युवती से चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने पैदल चल रही युवती के गले से सोने की चेन झपटी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रात 10 बजे तक घटनास्थल के आसपास जांच पड़ताल की। मां के साथ बाजार से लौट रही थी युवती जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी अपनी मां के साथ कसेरा बाजार से काम निपटाकर पैदल अपने घर गिरवर लौट रही थी। शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच जब वे मंसूरी कॉलोनी के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात युवक उनके पास आया। युवक ने अचानक लक्ष्मी के गले पर झपट्टा मारा और करीब 2 से 3 ग्राम वजनी सोने की चेन छीनकर भाग निकला। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की जांच घटना की जानकारी परिजनों ने रात करीब 7:30 बजे लालघाटी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। बदमाश की पहचान के लिए गिरवर रोड और मंसूरी कॉलोनी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके। लिखित शिकायत का इंतजार, जांच शुरू परिजनों ने पुलिस को मौखिक सूचना देकर घटनाक्रम से अवगत कराया है, हालांकि देर रात तक थाने में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।



Source link