सीजन में पहली बार दिन का पारा 36डिग्री पहुंचा: दिन में तल्ख धूप से गर्मी का अहसास, 8 मार्च को बादल छाने का अनुमान – Sagar News

सीजन में पहली बार दिन का पारा 36डिग्री पहुंचा:  दिन में तल्ख धूप से गर्मी का अहसास, 8 मार्च को बादल छाने का अनुमान – Sagar News




सागर में मौसम ने तेजी से करवट बदली है, जिससे सर्दी की विदाई लगभग तय मानी जा रही है। मार्च के पहले सप्ताह में ही सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सागर प्रदेश के उन टॉप-5 शहरों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे से ही धूप चुभने लगी है और कूलर-पंखों की जरूरत महसूस होने लगी है। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो इस सीजन में पहली बार इतनी ऊंचाई पर पहुंचा है। दोपहर में गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक हो रही है। इस समय सागर का मौसम साफ है। तेज धूप खिल रही है। बुधवार को गर्मी के इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का पारा उछलकर 36 डिग्री पर पहुंचा गया है। दोपहर के समय धूप में चुभन महसूस हो रही है। बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। तापमान बढ़ने के कारण हवा में नमी कम हो गई है। अचानक बढ़े पारे से बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 8 मार्च से मौसम बदलने और बादल छाने का अनुमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। एक सिस्टम वर्तमान में सक्रिय है, जबकि दूसरा 6 मार्च को हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा। जिसके असर से 8 मार्च के आसपास सागर और बुंदेलखंड के आसमान में बादल छा सकते हैं। सिस्टम के प्रभाव से स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।



Source link