LIVE: राजधानी में आज पुलिस की होली; कई अहम बैठकों में शामिल होंगे सीएम

LIVE: राजधानी में आज पुलिस की होली; कई अहम बैठकों में शामिल होंगे सीएम


Last Updated:

MP TOP News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.

Zoom

मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

सीएम डॉ. मोहन यादव आज कई अहम बैठकों में होंगे शामिल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे कार्यक्रमों से

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बैठकों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा रहेगा. सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक वे मंत्रालय में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुजालपुर नगर पालिका के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे ‘आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान’ को लेकर बैठक करेंगे. वहीं 3 बजे ‘जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम’ में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे. सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे अपने निवास पहुंचेंगे.

राजधानी में आज पुलिस की होली: नेहरू नगर पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे से रंगों का जश्न

भोपाल में होली के त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था में लगातार तैनात रहने के बाद आज पुलिसकर्मी रंगों के साथ होली मनाएंगे. राजधानी के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में सुबह 10 बजे से होली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर भोपाल पुलिस आयुक्त सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान सभी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे. वहीं होली के गीतों की धुन पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी झूमते और थिरकते हुए भी नजर आएंगे. यह आयोजन पुलिस परिवार के बीच आपसी भाईचारे और उत्साह का प्रतीक माना जा रहा है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link