रिश्ता टूटने का बदला लेने चोरी-तोड़फोड़ करता रहा आरोपी: हर वारदात के बाद छोड़ता था पर्ची; देवास पुलिस ने शाजापुर से पकड़ा – Dewas News

रिश्ता टूटने का बदला लेने चोरी-तोड़फोड़ करता रहा आरोपी:  हर वारदात के बाद छोड़ता था पर्ची; देवास पुलिस ने शाजापुर से पकड़ा – Dewas News




देवास जिले के ग्राम बड़ा मालसापुरा में ग्रामीणों के बीच दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को बीएनपी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गांव में चोरी करने, खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने और कृषि कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री को तोड़फोड़ कर रहा था। आरोपी की पहचान शाजापुर जिले के ग्राम सिंगारचोली निवासी पीरूलाल के रूप में हुई है। वह हर वारदात के बाद एक पर्ची (लेटर) भी छोड़कर जाता था, जिसमें अपना नाम लिखते हुए चोरी और नुकसान की जिम्मेदारी खुद लेता था। रिश्ता टूटने से नाराज था
पर्ची में उसने लिखा था कि गांव के एक व्यक्ति से उसके बेटे का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन बाद में वह रिश्ता तोड़ दिया गया। इसी को लेकर उसके करीब डेढ़ लाख रुपए बकाया हैं। आरोपी ने धमकी दी थी कि जब तक गांव वाले उस व्यक्ति से उसका झगड़ा नहीं सुलझाते, तब तक वह गांव में नुकसान करता रहेगा। उसने गेहूं की फसल में आग लगाने की भी धमकी दी थी। देवास पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
लगातार हो रही घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने बीएनपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पीरूलाल को शाजापुर से गिरफ्तार कर लिया। बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन देने के बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी पीरूलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link