‘अंग्रेजों से वसूल लिया लगान’, भारत की शानदार जीत के बाद भोपाली बोले- कोई शक ही नहीं, फाइन

‘अंग्रेजों से वसूल लिया लगान’, भारत की शानदार जीत के बाद भोपाली बोले- कोई शक ही नहीं, फाइन


Last Updated:

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे पहले तो सेमीफाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा 253 रन बनाए और फिर 7 रन से इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में भी जगह बना ली है. जिसके बाद सुनिए भोपालियों ने अपने मजेदार अंदाज में क्या बातें कही हैं, देखिए क्रिकेट वाली रिपोर्ट…

ICC Men’s T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को एक करीबी मुकाबले में 7 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. इससे पहले भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था यानी भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा.

सेमीफाइनल मैच की बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए सेमीफाइनल में अब तक के अपने इतिहास का सबसे बड़ा 253 रन का स्कोर बनाया था. जिसके बाद इंग्लैंड 7 रन से हार गया. भारत की सेमीफाइनल में जीत को लेकर जहां राजधानी भोपाल में कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया गया तो वहीं भोपाल के 7 नंबर हॉकर्स कॉर्नर पर मैच खत्म होने के बाद लोग परिवार संग जश्न मनाते दिखे. अब क्या है फाइनल से उम्मीद, सुनिए भोपालियों ने अपने अंदाज में कर दी है भविष्यवाणी…

अंग्रेज़ों से वसूल लिया लगान
राजधानी भोपाल में भारत की इंग्लैंड पर जीत के बाद बात करते हुए डॉ इब्राहिम सिद्दीकी कहते हैं कि, भारत ने अंग्रेजों से आखिरकार लगान वसूल लिया है. वो आगे कहते हैं कि जिस हिसाब की हमारी टीम थी ये तो पहले से तय था और देखिएगा 8 तारीख को वर्ल्ड कप भी अपन ही उठायेंगे.

इस वर्ल्ड कप में भोपालियों के ये हैं फेवरेट प्लेयर्स 
इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल जीतने के बाद बात करते हुए भोपालियों ने इस टूर्नामेंट में अपने सबसे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर को लेकर कहा कि, जसप्रीत बुमराह सबसे शानदार खेल रहे हैं. उनके बाद शिवम दुबे और फिर संजू सैमसन का गेम अच्छा लगा है और इनसे ही फाइनल में भी खूब उम्मीदें हैं.

भोपाली अंदाज में भविष्यवाणी 
सेमीफाइनल जीतने के बाद भारत 8 मार्च को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में उतरेगा इसको लेकर भोपाल के फैंस ने अपने ठेठ भोपाली अंदाज में Local18 से बात करते हुए फाइनल में कौन जीतेगा के सवाल में कहा कि, बोलना क्या है इसमें इंडिया ही जीतेगी ये पक्की बात है. फाइनल को लेकर भोपाल के ही युवा अजय भट्ट का कहना है कि, इस बार हमारी यही कामना है की भारत फाइनल में भी जीत हासिल करे.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link