अनूपपुर में लग्जरी कार ने युवक को रौंदा, मौत: गेट दफाई मुख्य सड़क पर सुबह के समय हादसा; चालक को गिरफ्तार – Anuppur News

अनूपपुर में लग्जरी कार ने युवक को रौंदा, मौत:  गेट दफाई मुख्य सड़क पर सुबह के समय हादसा; चालक को गिरफ्तार – Anuppur News




अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गेट दफाई मुख्य सड़क पर सुबह लगभग 7 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई। मृतक की पहचान भानू शुक्ला (25 वर्ष) पुत्र शंकर शुक्ला, निवासी गेट दफाई भालूमाड़ा के रूप में हुई है। भानू अपने घर की गली से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भानू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने टक्कर की आवाज सुनकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आरोपी छत्तीसगढ़ के कोरबा से थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कोतमा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक मयंक सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह, निवासी विकासनगर कोतमा को हिरासत में ले लिया है। मयंक सिंह कोरबा, छत्तीसगढ़ में एक खदान में काम करता है और वहीं से आ रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link