उज्जैन की बेटी ने अर्मेनिया में कुश्ती की वर्ड रैंकिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर ना सिर्फ शहर का बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम रोशन किया है। शहर की प्रियांशी प्रजापति अर्मेनिया में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेलने गई थीं। वे मध्य प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी थीं। दुनियाभर से आए खिलाड़ियों के बीच प्रियांशी दूसरे नंबर पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला है। विश्व चैम्पियनशिप खेलने गई प्रियांशी प्रजापति के पिता मुकेश प्रजापति ने बताया कि वर्ड रैंकिंग चैम्पियनशिप में 50 किलो वर्ग में बेटी प्रियांशी का सिलेक्शन हुआ। जहां उसने वर्ल्ड के टॉप 3 पहलवानों को हराकर रजत पदक जीता है। इसके बाद प्रियांशी ए क्लास के वर्ल्ड के टॉप 10 पहलवानों में दूसरे नंबर पर आ गई है। भारतीय टीम के पहलवानों के प्रदर्शन से खुश होकर पीएम ने टीम को मिलने बुलाया है, जिसमें प्रियांशी भी मौजूद रहेंगी। ओलम्पिक गेम्स में जाने का रास्ता खुल जाएगा प्रियांशी अपनी जीत के बाद आगामी एशियन चैम्पियनशिप के ट्रायल के लिए प्रेक्टिस कर रही हैं। इसके बाद प्रियांशी का आगामी 2028 में होने ओलम्पिक गेम्स में जाने का रास्ता खुल जाएगा। बेटी की सफलता के लिए मुकेश प्रजापति ने मध्य प्रदेश सरकार से बेटी को प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है। पिता ने की प्रोत्साहन राशि की मांग आपको बता दे कि होनहार खिलाड़ी प्रियांशी बेहद अभावों में पली-बढ़ी हैं। आज भी वे लाल बाई फूल बाई क्षेत्र में छोटे से घर में रहती हैं। पिता की मांग है कि सरकार प्रियांशी को जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि दे ताकि उसकी कुछ मदद भी हो सके।
Source link