कटनी में RPF-GRP जवानों पर मारपीट का आरोप: स्थानीय लोगों ने कोतवाली में किया हंगामा; एक जवान घायल – Katni News

कटनी में RPF-GRP जवानों पर मारपीट का आरोप:  स्थानीय लोगों ने कोतवाली में किया हंगामा; एक जवान घायल – Katni News




कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र में आरपीएफ और जीआरपी जवानों पर स्थानीय लोगों से मारपीट का आरोप लगा है। बैलट घाट क्षेत्र की महिलाओं और रहवासियों ने जवानों पर नशे की हालत में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम की है। बस्ती के पास एक पेड़ के नीचे कुछ युवक नशा कर रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ और जीआरपी के दो जवान वहां पहुंचे, जिससे युवकों से उनका विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर मारपीट के आरोप बताया गया कि शुरुआती विवाद के बाद दोनों जवान मौके से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरपीएफ और जीआरपी के सात से आठ जवान दोबारा वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन जवानों ने लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई, और उसे बचाने पहुंची उसकी बहन को भी चोटें आईं। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों की तलाश में जवान घरों में घुस गए और वहां भी लोगों से मारपीट की। जवानों से झड़प के बाद थाने में हंगामा घटना के बाद करीब आधा सैकड़ा स्थानीय लोग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। वहीं, इस झड़प में एक आरपीएफ/जीआरपी जवान के भी घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link