कहां हैं विराट कोहली? क्यों नहीं दी भारत को फाइनल में पहुंचने पर बधाई

कहां हैं विराट कोहली? क्यों नहीं दी भारत को फाइनल में पहुंचने पर बधाई


होमखेलक्रिकेट

कहां हैं विराट कोहली? क्यों नहीं दी भारत को फाइनल में पहुंचने पर बधाई

Last Updated:

No reaction from virat kohli: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई लेकिन अब तक इसे लेकर विराट कोहली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सचिन तेंदुलकर समेत तमाम दिग्गजों ने टीम इंडिया को इस कामयाबी पर बधाई दी. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा तो मैच देखने पहुंचे थे.

Zoom

अब तक विराट कोहली का नहीं आया टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जीत पर रिएक्शन

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. गुरुवार 5 मार्च को मुंबई में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की 89 रन की बेमिसाल पारी और शिवम दुबे के 43 रन के दम पर 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट पर 246 रन ही बना पाई. जैकब बेथल की शतकीय पारी बेकार चली गई. अब टीम इंडिया 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम गौतम गंभीर की कोचिंग में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. लगातार दूसरी बार भारत ने खिताब जीतने की तरफ कदम बढ़ाया है. अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी टीम इसे लगातार दो बार नहीं जीत पाई है. भारत ने पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. मुंबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे. कमाल की बात यह है कि विराट कोहली कहीं नजर नहीं आए.

सचिन, धोनी और रोहित सबने दी बधाई

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत और फाइनल का टिकट हासिल करने पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बधाई दी. महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को इस खास मौके पर टीम के साथ मौजूद थे. इन सबके बीच विराट कोहली की कोई खबर नहीं मिली. ना तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर कोई पोस्ट किया और ना ही वो मुंबई में नजर आए.

आखिर कहां हैं विराट कोहली

मार्च 2026 की शुरुआत में विराट कोहली को लंदन, यूके में अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा गया. हाल ही में सामने आई एक वीडियो में वह अपने बेटे अकाय के साथ “द अमाडियस” इलाके के पास टहलते नजर आए. इससे साफ है कि अपने बच्चे के जन्म के बाद विराट कोहली लंदन में निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link