सागर| कैंट थाना क्षेत्र के 28 नंबर रेलवे गेट के पास बने रेलवे पंप हाउस के कुएं में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके से पहुंची। शव सड़ गल गया था। आसपास दुर्गंध आ रही थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कुएं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला हत्या का हो सकता है। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
Source link