Last Updated:
Will Abhishek Sharma be in Playing XI For T20 WC Final: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन ने अपने अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताने की बात कही है. उनका मानना है कि टीम उन्हें (अभिषेक) बेंच पर बैठाएगी और मुझे भी नहीं लगता कि उन्हें बाहर बैठना चाहिए. क्योंकि यही समय है जब खिलाड़ी का साथ देना चाहिए. हां, हम मानते हैं कि उन्होंने अब तक कुछ खास नहीं किया है और उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. लेकिन अब वह (अभिषेक) खुद को कैसे साबित करेंगे?
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी हुए फ्लॉप
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में लगातार फ्लॉप हो रहे भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बेंच पर बैठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह बड़ा मुकाबला अभिषेक के लिए खुद को साबित करने और बड़ी पारी खेलने का मौका होगा. उनका खराब फॉर्म जारी रहा और वह गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए.
अभिषेक शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के मैच में भी धीमी और फीकी पारी खेली थी. सेमीफाइनल में उन्होंने विल जैक्स के पहले ओवर में दो चौके जरूर लगाए, लेकिन जल्द ही इंग्लैंड के गेंदबाज के सामने पस्त हो गए. हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे नहीं लगता कि टीम उन्हें (अभिषेक) बेंच पर बैठाएगी और मुझे भी नहीं लगता कि उन्हें बाहर बैठना चाहिए. क्योंकि यही समय है जब खिलाड़ी का साथ देना चाहिए. हां, हम मानते हैं कि उन्होंने अब तक कुछ खास नहीं किया है और उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. लेकिन अब वह (अभिषेक) खुद को कैसे साबित करेंगे? जब तक वह खेलेंगे नहीं, तब तक वह बाहर नहीं आ सकते. अगर आप उन्हें बेंच पर बैठा देंगे तो उनका मन टूट जाएगा.”
फाइनल से पहले भारत के सामने बड़ी चयन दुविधा है: ईशान किशन को अभिषेक और संजू सैमसन की पसंदीदा ओपनिंग जोड़ी के लिए अपनी जगह बदलनी पड़ी है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 253/7 रन बनाने के बावजूद हरभजन को लगता है कि भारत की बल्लेबाजी में अभी भी सुधार की गुंजाइश है. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि टीम दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद सुपर 8 के बाद से जो प्लेइंग इलेवन उतार रही है, उसी को फाइनल में भी बरकरार रखेगी.
हरभजन ने कहा, “अभी भी सुधार की गुंजाइश है. अभिषेक से अभी भी काफी उम्मीदें हैं और मुझे उम्मीद है कि वे उन्हें फाइनल में खिलाएंगे. चूंकि आपने पिछले कुछ मैचों में कोई बदलाव नहीं किया है, तो आप इसी तरह आगे बढ़ सकते हैं और उनका समर्थन कर सकते हैं.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें