UPSC Result 2025: खंडवा की रूपल ने 10 घंटे रोज पढ़ाई कर बनाई ये रिकॉर्ड, पढ़ाई का तरीका जानकर रह जाएंगे दंग
UPSC Result 2025: खंडवा की रूपल ने 10 घंटे रोज पढ़ाई कर बनाई ये रिकॉर्ड, पढ़ाई का तरीका जानकर रह जाएंगे दंग
खंडवा की रूपल जैसवाल ने UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 43 हासिल की है. PTI से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी सफलता पर बहुत खुशी हो रही है. रूपल ने कहा, मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की. पिछली बार मेरी तैयारी जैसी थी वैसी उम्मीदें पूरी नहीं हुई थीं, इसलिए इस बार मैंने खास तौर पर सुधार पर ध्यान दिया. और परिणाम भी उसी के अनुसार आया. उन्होंने आगे कहा कि लगातार पढ़ाई करना सबसे जरूरी है. मैंने हर दिन कम से कम आठ घंटे पढ़ाई की. मेन्स परीक्षा से दो महीने पहले इसे लगभग दस घंटे तक बढ़ा दिया. मेरी राय में सफलता की कुंजी यही निरंतरता है. रूपल की मेहनत और रणनीति ने उन्हें यह शानदार रैंक दिलाई है.