खेत पर पानी देने गए किसान की करंट से मौत: काफी देर तक घर नहीं पहुंचा; परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो बेसुध मिला – Ratlam News

खेत पर पानी देने गए किसान की करंट से मौत:  काफी देर तक घर नहीं पहुंचा; परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो बेसुध मिला – Ratlam News




रतलाम के सैलाना के ग्राम बोदीना में शुक्रवार सुबह खेत में पानी देने गए एक किसान की कंरट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र (35) पिता ईश्वरलाल पाटीदार सुबह करीब 5.30 बजे खेत पर स्थित कुएं से सिंचाई के लिए पानी देना गया था। इस दौरान खेत में खुले पड़े बिजली के तार उसके पैरों में उलझ गए। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। घर नहीं पहुंचा तो चिंता हुई काफी देर तक जितेंद्र जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसके बड़े पापा का बेटा गोपाल उसे देखने के लिए खेत पर कुएं के पास पहुंचा। वहां जितेंद्र जमीन पर बेसुध बड़ा था। तब उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन समेत ग्रामीण कुएं पर पहुंचे लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने पहुंच बनाया पंचनामा सूचना मिलने पर धामनोद चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागबान ने बताया मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।



Source link