Last Updated:
Thala for a reason Fans hail MS Dhoni presence: भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन की रोमांचक जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया. मुकाबले को देखने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे थे. जीत के बाद उनके फैंस ने थाला फॉर रिजन को एक बार फिर से ट्रेंड में ला दिया.
इंग्लैंड को हरा भारत टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा
नई दिल्ली. डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सात रन से रोमांचक जीत दर्ज की. जैकब बेटेल की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद भारत ने फाइनल में जगह बनाई, जहां अहमदाबाद में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. मैच के दौरान मैदान पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, वहीं दर्शकों के लिए एक और खुशी की वजह थी. पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी स्टेडियम में मौजूद थे. टीम की जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर “थाला फॉर अ रीजन” की वायरल फ्रेज फिर से सुर्खियों में आ गया.
यह फ्रेज क्रिकेट फैंस के बीच एक मशहूर मीम बन चुका है, जो धोनी की जर्सी नंबर सात और चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थकों के बीच “थाला” यानी नेता के तौर पर उनकी पहचान से जुड़ा है. जैसे ही भारत ने इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में हराया, सोशल मीडिया पर धोनी की मौजूदगी को जीत का कारण बताते हुए पोस्ट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने “थाला फॉर अ रीजन” फ्रेज को बार-बार दोहराया, जो रातभर ट्रेंड करता रहा.
THALA SPOTTED! 🥹💙