- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Counting Of Houses Will Be Done With Public Cooperation, So That The Work Can Be Done Quickly.
ग्वालियर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती 1 मई से होगी। वर्ष 2011 में जिले में 3,83,845 मकान थे, अब इनकी संख्या 5 लाख से पार होने का अनुमान है। इसलिए स्व गणना पर इस बार ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसमें उन लोगों की मदद ली जाएगी जो युवा हैं और आईटी-मोबाइल फ्रेंडली होंगे। इनके लिए 34 प्रश्नों के उत्तर भरने की व्यवस्था अलग-अलग प्लेट फॉर्म पर की जा रही है।
वहीं जनगणना में लगने वाले कर्मचारियों ने अभी तक ट्रेनिंग में क्या सीखा, इसकी प्रैक्टिस 6 मार्च सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। मकानों की स्व गणना का काम 16 अप्रैल से प्रारंभ होगा, जबकि प्रगणक फील्ड में मकानों की ही गिनती करने 1 मई से घर-घर पहुंचेंगे।
स्व गणना SE पोर्टल पर मिलने वाली लिंक test.census.gov.in/se पर होगी और प्रगणक वास्तविक जनगणना में SE.census.gov.in का उपयोग करेंगे। जनगणना अधिकारी के मुताबिक स्व गणना से स्टाफ जब फील्ड में पहुंचेगा तो समय की बचत होगी, उसे केवल जानकारी सत्यापित करनी होगी, चूंकि घर का मुखिया या सदस्य खुद जानकारी भरेगा तो गलती की संभावना कम रहेगी।
लिंक से जुड़ने यह रहेगी प्रक्रिया, भाषा के विकल्प
मोबाइल से लॉगिन करें, 14 में से कोई एक भाषा चुने। SE Ref ID जनरेट करें। गूगल के नक्शे पर अपने घर की लोकेशन टिक कर, सवालों के उत्तर भरें। जब प्रगणक घर आएगा तो वह आपके द्वारा भरा हुए फॉर्म ऑनलाइन जांचेगा। आपकी जानकारी आपके पास सुरक्षित रहेगी।
खुद जानकारी भरने पर ये सावधानी बरतनी जरूरी
परिवार के मुखिया का नाम ठीक लिखे इसमें सुधार नहीं होगा, एक मोबाइल नंबर से एक परिवार की गणना होगी। आपके घर के पास प्रमुख स्थल जरूर मार्क करें, नहीं तो प्रगणक को डाटा नहीं मिलेगा। पोर्टल पर आपके काम के सवाल-उत्तर, स्व गणना का तरीका बताने वाले वीडियो भी मिलेंगे।