‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा हरदा शहर: क्षत्रिय मराठा समाज ने निकाली शौर्य यात्रा; कहा-शिवाजी चौक पर प्रतिमा स्थापित की जाए – Harda News

‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा हरदा शहर:  क्षत्रिय मराठा समाज ने निकाली शौर्य यात्रा; कहा-शिवाजी चौक पर प्रतिमा स्थापित की जाए – Harda News




हरदा में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय मराठा समाज ने एक शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान शहर ‘जय भवानी जय शिवाजी’ के नारों से गूंज उठा। यह शौर्य यात्रा श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर से शुरू हुई। इसमें समाज के एक युवा को शिवाजी की वेशभूषा में घोड़े पर बैठाया गया था। यात्रा गणेश मंदिर चौक से चांडक चौराहा होते हुए घंटाघर चौक तक पहुंची और फिर बड़ा मंदिर होते हुए मल्हार मंदिर लौट आई। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के नेताओं ने सरकार से दो प्रमुख मांगें कीं। समाज के नेता ज्ञानेश काले मराठा, अनिल मराठा और लोकेश राव मराठा ने मांग की कि हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए। इसके अतिरिक्त, समाज के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका परिषद से शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरदा में अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने के लिए स्थान नहीं दिया जा रहा है। तीन तस्वीरों में देखिए शौर्य यात्रा…



Source link