ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय (जेयू) अपने प्रशासनिक फैसलों को लेकर एक बार फिर विवादों में है। विश्वविद्यालय ने 14 विषयों में 40 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का विज्ञापन निकाला है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के दो पद भी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि मांग घटने और छात्रों की कमी के कारण एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स करीब चार साल पहले ही बंद किया जा चुका है। फिजिक्स विभाग के एचओडी प्रो. डीसी गुप्ता ने पुष्टि की है कि छात्रों के न मिलने से यह विभाग बंद हो चुका है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब कोर्स ही अस्तित्व में नहीं है, तो ये प्रोफेसर किसे पढ़ाएंगे? विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विभाग दोबारा शुरू नहीं करना था, तो इन पदों को अन्य विभागों में मर्ज किया जाना चाहिए था। इस विसंगति ने विवि प्रशासन की योजना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Source link