बुरहानपुर त्योहारों को देखते हुए बुरहानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने, फॉरवर्ड करने या लाइक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च जय स्तंभ चौराहा से शुरू होकर शहर के संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौराहों से होते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाना था। पुलिस की टेक्निकल टीम सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है। जिलेभर में फिक्स पिकेट्स लगाए गए हैं, जबकि थाना क्षेत्रों में मोबाइल और बाइक पार्टियां लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। इन जगहों से निकला पुलिस का मार्च
यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च जय स्तंभ से शुरू होकर मंडी चौक, गांधी चौक, कमल चौक, पांडुमल चौराहा, तिलक चौराहा, महाजनापेठ रोड, रियाज पहलवान की होटल और शिकारपुरा पानी की टंकी क्षेत्र से होकर गुजरा। इसमें सभी थाना प्रभारी और पुलिस बल शामिल रहा।
Source link