भारत से पहले कितनी टीमें दो लगातार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची हैं

भारत से पहले कितनी टीमें दो लगातार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची हैं


होमखेलक्रिकेट

भारत से पहले कितनी टीमें दो लगातार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची हैं

Last Updated:

India in consecutive T20 World Cup finals: न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाला फाइनल भारत के लिए आईसीसी टूर्नामेंट्स में 15वीं बार फाइनल में पहुंचने का मौका है. यह किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है. भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया (14) को पीछे छोड़ दिया है. अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप को भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार जीता है. सूर्यकुमार यादव के पास ट्रॉफी जीतकर भारत को टॉप पर पहुंचाने का मौका होगा.

Zoom

भारत बतौर डिफेंडिंग चैंपियन फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अब तक भारतीय टीम के लिए शानदार रहा है. सुपर 8 में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच को छोड़ दें तो हर मुकाबला भारत के नाम रहा. सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को रोमांचक मुकाबले में महज 7 रन के अंतर से मात देकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. भारत पहली ऐसी टीम है जो चैंपियन बनने के बाद फाइनल में कदम रख रहा है. वहीं महज तीसरी टीम है जिसे लगातार दो बार फाइनल खेलने का मौका मिलेगा.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की क्वालीफिकेशन ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में उसके शानदार रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जोड़ दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला भारत का चौथा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल होगा. इससे पहले भारत 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में पहुंच चुका है. इतनी बार फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड किसी और टीम के नाम नहीं है. श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड तीन-तीन बार फाइनल में पहुंचे हैं.

इस बार भारत के नाम एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है. भारत पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में पहली ऐसी डिफेंडिंग चैंपियन टीम बन गई है, जो अगले ही संस्करण में फिर से फाइनल में पहुंची है. इतिहास में इस टूर्नामेंट में लगातार फाइनल में पहुंचना बहुत कम देखने को मिला है. इससे पहले सिर्फ पाकिस्तान (2007 और 2009) और श्रीलंका (2012 और 2014) ही लगातार दो संस्करणों में फाइनल तक पहुंचे थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाला फाइनल भारत के लिए आईसीसी टूर्नामेंट्स में 15वीं बार फाइनल में पहुंचने का मौका है. यह किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है. भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया (14) को पीछे छोड़ दिया है. अब तक इस टी20 वर्ल्ड कप को भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार जीता है. सूर्यकुमार यादव के पास ट्रॉफी जीतकर भारत को टॉप पर पहुंचाने का मौका होगा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link