भोपाल के कटारा हिल्स में हाउसिंग का बड़ा प्रोजेक्ट: हाउसिंग बोर्ड 34 एकड़ में 186 भूखंड डेवलप करेगा; 23 मार्च से शुरू होगी बुकिंग – Bhopal News

भोपाल के कटारा हिल्स में हाउसिंग का बड़ा प्रोजेक्ट:  हाउसिंग बोर्ड 34 एकड़ में 186 भूखंड डेवलप करेगा; 23 मार्च से शुरू होगी बुकिंग – Bhopal News




भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एमपी हाउसिंग बोर्ड 34 एकड़ में बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलप कर रहा है। यह सैफायर पार्क सिटी प्रोजेक्ट है, जो लहारपुर इकोलॉजिकल पार्क के पास 46 एकड़ में फैला है। 12 एकड़ में पहले से आवासीय भवनों का प्रोजेक्ट है। अब सेकेंड फेज में 34 एकड़ में 186 भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के विकास कार्य में आधुनिक सुविधाओं के साथ हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रोजेक्ट में हाउसिंग बोर्ड सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी विकसित करके देगा। ताकि सोसायटी से निकलने वाले दूषित व गंदे पानी का वहीं एसटीपी प्लांट में ट्रीटमेंट करके बागीचों में इस्तेमाल किया जा सके। प्रोजेक्ट में हरियाली के लिए अलग से ग्रीन लैंड पार्सल और सड़क के किनारे पेड़ रखे गए हैं। एसटीपी प्लांट से निकलने वाले पानी से पेड़ों और पार्क की सिंचाई की जाएगी।
1300 से लेकर 7000 स्क्वेयर फीट तक के 5 साइज के प्लाट
प्रोजेक्ट में 1300 से लेकर 7000 स्क्वेयर फीट तक के प्लॉट विकसित किए जाएंगे। अभी शुरुआती प्लान के मुताबिक, 1300 स्क्वेयर फीट के 33 प्लाट, 2250 स्क्वेयर फीट के 30 प्लाट, 3 हजार स्क्वेयर फीट के 27 प्लाट, 4500 स्क्वेयर फीट के 62 प्लाट, 7 हजार स्क्वेयर फीट के 34 प्लाट विकसित किए जाएंगे। प्लाट की कीमत 49.40 लाख रुपए से शुरू है। यह सभी प्लाट ई-ऑफर से बेचे जाएंगे। यानी, ज्यादा बोली लगाने वाले को प्लाट मिलेगा। ये सुविधाएं देगा बोर्ड
अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिक लाइट, फुटपाथ, चौड़ी सड़कें, सेंट्रल वर्ज, स्विमिंग पूल सोसायटी के बीच में ढाई एकड़ का ओपन स्पेस जैसी तमाम सुविधाएं रहेंगी। प्रोजेक्ट के अनुसार, 12 से 24 मीटर तक की चौड़ी सड़कें रखी गई हैं। इनके साथ फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज भी होगा। इस प्रोजेक्ट के बीच में ढाई एकड़ क्षेत्रफल का एक ओपन स्पेस और क्लब हाउस भी है। बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉकिंग ट्रैक के साथ ही इस सोसायटी में एक से डेढ़ एकड़ के 4 ओपन स्पेस भी दिए जाएंगे। एक कमर्शियल स्पेस भी रखा गया है। साथ ही इसमें हरियाली के लिए विशेष प्रावधान भी है।



Source link