महाकाल के पास नॉनवेज विवाद में बड़ा ट्विस्ट! अब होटल ने पलटा खेल, CCTV वीडियो से मचा था बव

महाकाल के पास नॉनवेज विवाद में बड़ा ट्विस्ट! अब होटल ने पलटा खेल, CCTV वीडियो से मचा था बव


Last Updated:

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित एमपी पर्यटन विकास निगम के सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल में नॉनवेज पकाने के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. किचन का एक सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद होटल प्रबंधन ने खेल पलट दिया है. उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए चार पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

Zoom

कुछ दिन पहले होटल का विवादित वीडियो हुआ था वायरल.

उज्जैन. उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास संचालित एमपी पर्यटन विकास निगम की सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल से जुड़े कथित नॉनवेज पकाने के विवाद में नया मोड़ आ गया है. होटल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को होटल की छवि खराब करने की साजिश बताते हुए चार पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. महाकाल थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, कुछ दिन पहले होटल के किचन का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में किचन में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच मुर्गा-मछली पकाने को लेकर बातचीत सुनाई दे रही थी. वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों ने इसे महाकाल मंदिर के आसपास घोषित शाकाहारी क्षेत्र में आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया
होटल प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम को साजिश करार दिया है. प्रबंधन का कहना है कि होटल में काम कर चुके चार कर्मचारी करीब तीन महीने से बिना सूचना के अनुपस्थित थे. इन्हें नोटिस जारी किए जाने के बाद नाराज होकर इन लोगों ने होटल की सरकारी ई-मेल आईडी और सीसीटीवी सिस्टम का गलत इस्तेमाल किया.

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा जनता के समर्थन में
वहीं दूसरी ओर उज्जैन में रोड चौड़ीकरण के विरोध के बाद विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा जनता के समर्थन में आ गए हैं. विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष से मांग की गई है कि जनता की समस्या का निराकरण किया जाए नहीं तो मेरे द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें



Source link