मैच खत्म होने से पहले ही खुशी से क्यों उछल पड़ीं साक्षी, धोनी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मैच खत्म होने से पहले ही खुशी से क्यों उछल पड़ीं साक्षी, धोनी का मजेदार रिएक्शन वायरल


होमखेलक्रिकेट

मैच खत्म होने से पहले ही खुशी से क्यों उछल पड़ीं साक्षी, धोनी का मजेदार रिएक्शन

Last Updated:

Sakshi Dhoni Viral Video: दूसरी पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद साक्षी धोनी खुशी से उछल पड़ीं. साक्षी की खुशी का यह लम्हा तो कैमरे में कैद हुआ ही, साथ ही पीछे खड़े उनके पति यानी महेंद्र सिंह धोनी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं, आखिर हुआ क्या.

Zoom

साक्षी धोनी का वीडियो वायरल.

नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच के दौरान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मैच के आखिरी ओवरों में वह एक गेंद पर विकेट समझकर जश्न मनाने लगीं, लेकिन तभी धोनी ने उन्हें बताया कि यह विकेट नहीं है. ऐसा तब देखने को मिला, जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे. दरअसल, पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद सैम करन ने वापस बुमराह की तरफ खेली. साक्षी को लगा कि बुमराह ने कैच पकड़ लिया है और भारत को विकेट मिल गया है. इसके बाद साक्षी को कैमरे में खुशी से उछलते हुए देखा गया, लेकिन असल में गेंद बल्ले से लगने के बाद एक बार जमीन पर लग चुकी थी, उसके बाद बुमराह ने उसे पकड़ा था, इसलिए यह विकेट नहीं था.

धोनी उस समय बुमराह की शानदार गेंद पर ताली बजा रहे थे. जब उन्होंने देखा कि साक्षी को लगा है कि विकेट मिल गया है, तो उन्होंने उन्हें बताया कि यह विकेट नहीं है. धोनी ने जिस तरह साक्षी को बैठने और शांत होने के लिए कहा उनका वो अंदाज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बाद में धोनी भी खुद साक्षी के जश्न पर हंसते नजर आए. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.



Source link