रास्ता रोक मां बेटी की मारपीट: रंजिशन की मारपीट वीडियो आया सामने, पुलिस कार्यवाही में जुटी – Morena News

रास्ता रोक मां बेटी की मारपीट:  रंजिशन की मारपीट वीडियो आया सामने, पुलिस कार्यवाही में जुटी – Morena News




सबलगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में एक मां बेटी को घेरकर उस समय मारपीट कर दी जब वह आम रास्ते से निकल अपने घर जा रहे थे। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मां बेटी काफी मिन्नते करती रही लेकिन मारपीट करने वालों ने एक ना सुनी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित मां बेटी ने पिता के साथ सबलगढ़ थाने पहुंच शिकायती आवेदन और घटना का वीडियो भी दिया है इस मामले में पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। मां बेटी की मारपीट
सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर रोड वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले संजय माहौर पुत्र भूरा माहौर उम्र 35 वर्ष ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ सबलगढ़ थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई है कि उसके क्षेत्र के ही रहने वाले श्रीराम ओड, विजय सिंह, अमर सिंह, शनि कुशवाह के द्वारा दुकान से घर वापस आ रही उसकी पत्नी मंजू माहौर बेटी शीतल माहौर का रास्ता रोक मारपीट कर दी। वीडियो में यह
मंजू माहौर पत्नी संजय माहौर और उसकी बेटी शीतल माहौर गुरुवार शाम 5 बजे के करीब दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रही थी तभी पुरानी रंजिश को लेकर पास में ही रहने वाले अमर सिंह, विजय सिंह, श्रीराम सिंह, शनि ने उनका रास्ता रोक और उसके साथ मारपीट कर दी। स्थानीय लोगो ने मां बेटी को बचाया इसका वीडियो भी सामने आया है। शिकायत मिली है कार्यवाही की जा रही
सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार के अनुसार मां बेटी के साथ मारपीट की शिकायत मिली है । वीडियो सामने आया है । इस मामले में मारपीट करने वालों को बुलाया है कार्यवाही की जा रही है ।



Source link