विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब 17 मार्च को होगा – Ujjain News

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अब 17 मार्च को होगा – Ujjain News



सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह की तारीख फिर बदल गई। अब समारोह 17 मार्च को होगा। पिछले चार साल से विश्वविद्यालय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर दीक्षांत समारोह करता आ रहा है। इस साल भी परंपरा के अनुसार 19 मार्च को होना था। विश्वविद्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी की। 19 मार्च की तारीख का प्रस्ताव राजभवन भेजा। यहां से 18 मार्च की तारीख मिली। अब फिर 5 मार्च को कुलसचिव डॉ. अनिलकुमार शर्मा ने संशोधित अधिसूचना जारी की।



Source link