शारजाह फ्लाइट आज सातवें दिन भी कैंसिल: UAE की ज्यादातर रेगुलर फ्लाइट बंद; इंदौर के 8 लोग अब तक फंसे – Indore News

शारजाह फ्लाइट आज सातवें दिन भी कैंसिल:  UAE की ज्यादातर रेगुलर फ्लाइट बंद; इंदौर के 8 लोग अब तक फंसे – Indore News




अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूएई के कई एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का संचालन प्रभावित हो गया है। इसके कारण भारत आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसी दौरान यूएई से भारत के लिए चार्टर फ्लाइट्स लगातार संचालित हो रही हैं, जिनमें यात्रियों से सामान्य किराए से 4 से 5 गुना तक अधिक राशि ली जा रही है। ट्रेवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के अनुसार शारजाह से इंदौर आने वाली उड़ान लगातार सातवें दिन भी निरस्त रही। इससे इंदौर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शारजाह से अन्य शहरों के लिए उड़ानें शुरू अमोल कटारिया ने बताया कि शारजाह से कुछ शहरों के लिए नियमित उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। हाल ही में शारजाह से कोच्चि के लिए एक फ्लाइट संचालित हुई, लेकिन इंदौर की फ्लाइट अभी तक शुरू नहीं की गई है। कई बड़ी ट्रेवल कंपनियां दुबई, शारजाह, अबू धाबी और फुजैरा से भारत के लिए चार्टर फ्लाइट्स चला रही हैं। इन उड़ानों में टिकट की कीमत करीब 80 से 85 हजार रुपए तक बताई जा रही है। फुजैरा और रसअलखेमा से विशेष उड़ानें कटारिया के मुताबिक अलहिंद एयरलाइन ने स्पाइसजेट का विमान बुक कर आज फुजैरा से दिल्ली और कल फुजैरा से मुंबई के लिए चार्टर फ्लाइट निर्धारित की है। वहीं सतगुरु ट्रेवल्स ने एयर इंडिया का विमान बुक कर रसअलखेमा से मुंबई के लिए विशेष उड़ान तय की है। दुबई में हालात सामान्य- चंद्रशेखर भाटिया मिडिल ईस्ट दुबई के चेयरमैन चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि दुबई में स्थिति सामान्य है। ऑफिस खुले हैं और लोग सामान्य रूप से कामकाज कर रहे हैं। यूएई सरकार और स्थानीय लोग फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इंदौर के आठ लोग चार दिन तक दुबई में फंसे इंदौर से दुबई गए आठ लोगों का एक ग्रुप चार दिन तक वहां फंसा रहा। समूह के सदस्य 2 मार्च को लौटने वाले थे, लेकिन फ्लाइट निरस्त होने के कारण वापस नहीं आ सके। समूह से जुड़े संजय गोयल ने बताया कि बाद में उन्होंने फुजैरा से मुंबई के लिए चार्टर फ्लाइट में प्रति व्यक्ति करीब 85 हजार रुपए में टिकट बुक करवाई और मुंबई पहुंचे। दुबई-मुंबई उड़ानों का किराया



Source link