5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत ने बालाघाट सहित देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने का एक और मौका दिया। भारतीय टीम की जीत के बाद प्रशंसकों ने ‘हम इंडिया वाले’ गीत पर जमकर डांस किया। बालाघाट के झांसी रानी चौक पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखने की व्यवस्था की गई थी। मैच की शुरुआत से ही यहां क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भारत के 250 रन, बैथल ने बढ़ाई दर्शकों की चिंता भारत की पहली बल्लेबाजी के दौरान टीम के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए हर रन पर दर्शकों का शोर भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा रहा था। हालांकि, भारतीय टीम के 250 से अधिक रन बनाने के बाद प्रशंसकों को जीत का पूरा भरोसा था, लेकिन इंग्लैंड टीम के युवा बल्लेबाज बैथल की बल्लेबाजी और उनके तेज गति से बनाए जा रहे रनों ने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। बालाघाट में क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया भारत-पाकिस्तान मैच से भी ज्यादा आज भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो रही थीं। हालांकि, अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। इस जीत ने क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एलईडी स्क्रीन पर मैच देख रहे प्रशंसकों ने डीजे की धुन पर बजते ‘इंडिया वाले’ और होली गीतों पर टीम की जीत का जश्न डांस और आतिशबाजी के साथ मनाया।
Source link