हरदा जिला अस्पताल में अब होंगे कान के ऑपरेशन: शिविर में जांच-ऑडियोमेट्री के साथ मरीजों को हियरिंग एड देने की प्रक्रिया भी शुरू – Harda News

हरदा जिला अस्पताल में अब होंगे कान के ऑपरेशन:  शिविर में जांच-ऑडियोमेट्री के साथ मरीजों को हियरिंग एड देने की प्रक्रिया भी शुरू – Harda News




हरदा जिला चिकित्सालय में अब कान संबंधी ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। श्रवण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत यह घोषणा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एच.पी. सिंह ने शुक्रवार को विश्व श्रवण दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर की। डॉ. सिंह ने बताया कि सुनने की क्षमता के महत्व और कानों की उचित देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रयासों का लक्ष्य श्रवण संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करना है। शिविर में राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सतीजा ने आए हुए लोगों की जांच की। सीनियर ऑडियोलॉजिस्ट प्रेम नारायण जाट और नीरज मालवीय ने चिन्हित मरीजों की ऑडियोमेट्री व अन्य आवश्यक जांचें कीं। डीडीआरसी के अशोक बारवाल ने चिन्हित मरीजों को कान की मशीन (हियरिंग एड) प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की। जागरूकता रैली भी निकाली
इससे पहले, जिला चिकित्सालय के स्टाफ और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली को सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य जनमानस को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर, डॉ. गंभीर पटेल, डॉ. मोनू चौरे, मेटर्न गीता वर्मा, मीडिया अधिकारी आई. तिग्गा, डीईआईएम आशीष साकल्ले, मनोविज्ञानी गीतांजलि परमार और उमंग काउंसलर पारुल काशिव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नर्सिंग छात्र-छात्राओं से कान की देखभाल, विशेषकर ईयरफोन के सही उपयोग के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करने की अपील की।



Source link