Last Updated:
Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी की एमएलएस कप जीत के बाद व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप को गुलाबी फुटबॉल भेंट की. मेसी को लगातार दूसरे सत्र में एमवीपी चुना गया. ट्रंप ने मेसी की प्रशंसा की.
डोनाल्ड ट्रंप और लियोनेल मेसी
वाशिंगटन: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिछले साल मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप जीतने पर इंटर मियामी को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की.
इंटर मियामी ने दिसंबर में वैंकूवर व्हाइटकैप्स को हराकर मेजर लीग सॉकर का खिताब जीता था. अर्जेंटीना के सुपरस्टार मेसी को लगातार दूसरे सत्र में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुना गया था. ट्रंप ने कहा:
लियो (मेसी) आप टीम से जुड़े और आपकी टीम ने जीत हासिल की. आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं था. सच कहूं तो आप पर जितना दबाव था, उतना किसी को पता भी नहीं होगा, क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि आप जीत दिलाने में सफल रहेंगे और आपने ऐसा किया.
मेसी ने ट्रंप के साथ समारोह में प्रवेश किया. साल 2023 में मियामी से जुड़ने वाले मेसी ने कार्यक्रम के दौरान भाषण नहीं दिया. ट्रंप ने मेसी को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप दुनिया में कहीं भी जा सकते थे. आप दुनिया की कोई भी टीम चुन सकते थे, लेकिन आपने मियामी को चुना. मैं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आपने हम सभी को इस सफर में शामिल किया. आप प्रतिभाशाली और एक बेहतरीन इंसान हैं.’