2 लाख 40 हजार की अवैध शराब जब्त: मवेशी बांधने के स्थान को बनाया गोदाम, 80 पेटी देशी व मसाला शराब मिली – Morena News

2 लाख 40 हजार की अवैध शराब जब्त:  मवेशी बांधने के स्थान को बनाया गोदाम, 80 पेटी देशी व मसाला शराब मिली – Morena News




सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक गांव में पालतू मवेशी बांधने वाली तिबारियों में अवैध शराब का भंडारण जब्त किया है। इस जब्त भंडारण में पुलिस को 80 पेटी देशी व मसाले की शराब मिली है, जिसकी कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस अब उक्त स्थान के मालिक की तलाश में जुट गई है। 2 लाख 40 हजार की शराब जब्त सिविल लाइन थाना पुलिस ने महाराजपुरा गांव में रहने वाले नवल सिंह किरार की मवेशी बांधने वाली तिबरिया से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नवल सिंह के पुराने मवेशी बांधने वाले स्थान पर अवैध शराब का भंडारण है। इस पर पुलिस ने बताए गए उक्त स्थान पर छापामार कार्रवाई की, तो वहां 80 पेटी देशी व मसाला शराब मिली। मवेशी बांधने वाले स्थान में शराब अवैध शराब की किसी को भनक न लगे, इसलिए शराब तस्करों ने शराब का भंडारण पुराने समय में पालतू जानवरों को बांधने वाली तिबारियों में किया था। असली शराब तस्कर की तलाश सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार महाराजपुरा गांव में नवल सिंह के यहां अवैध शराब की खबर मिली थी, जिस पर कार्रवाई कर 80 पेटी शराब जब्त की गई है। अब जगह के मालिक के साथ-साथ असली शराब तस्कर कौन है और शराब यहां कैसे आई, इसकी जांच में पुलिस टीम जुटी हुई है।



Source link