Last Updated:
MP TOP News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.
MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
एमपी में बीजेपी का ‘दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान’ आज से शुरू, कार्यकर्ताओं को मिलेगी AI और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग
मध्य प्रदेश में बीजेपी का दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान आज से शुरू हो रहा है. इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सोशल मीडिया, नमो ऐप, संगठन ऐप और वर्क कल्चर समेत कुल 14 विषयों पर 24 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रदेश के 1313 मंडलों में 9 मार्च से प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे. इसकी शुरुआत भोपाल के रविंद्र भवन में सुबह 11 बजे प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे. हर जिले से दो प्रशिक्षकों को बुलाया गया है. अभियान का उद्देश्य तकनीक के जरिए पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना है.
सीएम मोहन यादव का आज व्यस्त शेड्यूल: भोपाल-इंदौर दौरा, किसान बैठक से लेकर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. वे भोपाल और इंदौर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. दोपहर 12:25 बजे भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 1:20 बजे सीएम हाउस के समत्व भवन में किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक करेंगे और 2:35 बजे वहीं अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे. शाम 3:30 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे. इंदौर में 4:20 बजे स्काईलाइन रिसॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 5:35 बजे भोपाल लौटेंगे और रात 8:45 बजे होटल वाना ग्रीन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें