Last Updated:
UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में मध्यप्रदेश के 43 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है. जिसमें भोपाल के रहने वाले ईशान भटनागर AIR-5 तो धार के पक्षल सेक्रेटरी को 8वीं रैंक मिली है. वहीं अशोकनगर के चितवन जैन ने 17वीं रैंक हासिल की है.
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. जिसमें भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने अपनी सफलता से भोपाल का भी नाम रोशन किया है.
ईशान भटनागर भोपाल के रहने वाले हैं. उन्होंने इससे पहले साल 2023 में भी UPSC परीक्षा में बाजी मारी थी लेकिन इस बार UPSC CSE 2025 में उनको ऑल इंडिया 5वीं रैंक मिली है. ईशान की मां अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं तो वहीं पिता राज्य सरकार में अधिकारी हैं. उनकी सफलता में परिवार का अहम योगदान रहा है.
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा में मध्यप्रदेश के पक्षल सेक्रेटरी ने भी ऑल इंडिया रैंक 8 के साथ टॉप 10 में जगह बनाई है. पक्षल मध्यप्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं. वहीं उनके पिता एक कपड़ा व्यापारी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
UPSC CSE परीक्षा 2025 में मध्यप्रदेश के अशोकनगर के चितवन जैन को भी बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने ऑल इंडिया 17वीं रैंक हासिल की है. उनकी स्कूलिंग अशोकनगर से हुई है. वहीं ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Com में किया है.
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में विंध्य के रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने UPSC के टॉप 100 में 56वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. समीक्षा ने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है. उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा जिसके बाद आज टॉप-100 में जगह बनाई है.
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में सतना जिले के यशवर्धन सिंह ने 212 रैंक हासिल की है. यशवर्धन के पिता नरेन्द्र सिंह परिहार और माता संगीता सिंह सतना के ग्राम परसवारा, नागौद के निवासी हैं.
UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल करने वाले ईशान भटनागर भोपाल के ही दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट रहे हैं और उसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है.