अनूपपुर जिले की सरई पुलिस चौकी ने शनिवार को पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक मालवाहक वाहन को पकड़ा, जिसमें क्रूरतापूर्वक मवेशियों को भरकर उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी चौकी प्रभारी मंगला दुबे ने बताया कि 7 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अहिरगंवा तिराहा के पास एक नए (न्यू सोल्ड) मालवाहक वाहन में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी। क्रूरतापूर्वक भरे थे मवेशी तुलरा गांव की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन को जब पुलिस ने रोककर तलाशी ली, तो उसमें चार पड़वा (मवेशी) अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए। वाहन में मवेशियों के लिए न तो पर्याप्त जगह थी और न ही हवा की व्यवस्था। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार चालक रामलाल नापित, रोहणी और परम लाल साहू ने स्वीकार किया कि वे इन्हें उत्तरप्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे। 9 लाख रुपए का सामान जब्त पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त किए गए मवेशियों की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपए और वाहन की कीमत 8 लाख रुपए आंकी गई है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Source link