आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI


होमखेलक्रिकेट

आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Last Updated:

Aakash Chopra picks india Playing XI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने ‘चयन’ की बड़ी चुनौती है. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म और वरुण चक्रवर्ती की महंगी गेंदबाजी ने सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की टीम में वापसी होगी? पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि फाइनल जैसे बड़े मैच में विजेता टीम के साथ छेड़छाड़ करना जोखिम भरा हो सकता है. क्या सूर्या की कप्तानी में भारत इतिहास रचेगा? जानिए फाइनल की पूरी रणनीति और आकाश चोपड़ा की चुनी हुई प्लेइंग-11.

Zoom

आकाश चोपड़ा ने बताया किस फाइनल में शामिल करे टीम इंडिया.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला न केवल दो टीमों की भिड़ंत है, बल्कि टीम इंडिया के लिए अपने कड़े फैसलों को सही साबित करने की परीक्षा भी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली हार के बाद भारत ने शानदार वापसी तो की है, लेकिन खिताबी मुकाबले से पहले दो बड़े खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म ने चयनकर्ताओं और फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला है.टूर्नामेंट की सात पारियों में उनका औसत महज 12.71 का रहा है.

विस्फोटक ओपनर के रूप में टीम में शामिल अभिषेक अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी विभाग में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले दो मैचों में काफी महंगे साबित हुए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत को फाइनल जैसे बड़े मंच पर कुलदीप यादव की जादुई स्पिन और रिंकू सिंह की फिनिशिंग पावर की याद आएगी? क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या अभिषेक की जगह रिंकू सिंह को लाकर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जाना चाहिए? एक सुझाव यह भी है कि संजू सैमसन और ईशान किशन से ओपनिंग कराई जाए ताकि मध्यक्रम में रिंकू सिंह के आने से टीम की ‘बैटिंग डेप्थ’ और मजबूत हो सके. वहीं, चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को वापस लाने की मांग भी जोर पकड़ रही है.

आकाश चोपड़ा ने बताया किस फाइनल में शामिल करे टीम इंडिया.

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन को लेकर क्या है राय
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इन बदलावों के खिलाफ अपनी राय रखी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि भले ही वरुण और अभिषेक की हालिया फॉर्म चिंताजनक हो, लेकिन इसी टीम के साथ भारत फाइनल तक पहुंचा है. चोपड़ा ने फैंस को याद दिलाया कि अभिषेक शर्मा अभी भी दुनिया के नंबर-1 T20I बल्लेबाज हैं. उन्होंने तर्क दिया, ‘आठ बल्लेबाजों में से हर कोई हर मैच में नहीं चलेगा. मुझे पता है कि कुलदीप को लाने का लालच होगा, लेकिन मैं वरुण के साथ ही जाना चाहूंगा. एक दिन ऐसा आता है जब सब कुछ बदल जाता है, इसलिए मैं उसी प्लेइंग इलेवन के साथ जाना पसंद करूंगा जिसने हमें यहां तक पहुंचाया है.’

आकाश चोपड़ा के अनुसार, भारत को अपनी इसी प्लेइंग इलेवन पर भरोसा जताना चाहिए:

ओपनर्स: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)

मिडल ऑर्डर: ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा

ऑलराउंडर्स: हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल

बॉलर्स: वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

अहमदाबाद की काली मिट्टी वाली पिच पर स्पिन और पेस का मिश्रण अहम होगा. क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचेगी या कीवी टीम एक बार फिर भारत का सपना तोड़ेगी? इसका फैसला रविवार को होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link