इंदौर में CM के काफिले के आगे आया युवक, VIDEO: कहा- खतरनाक इंजेक्शन से गई मां की जान; डॉक्टर के पास पाकिस्तान की डिग्री – Indore News

इंदौर में CM के काफिले के आगे आया युवक, VIDEO:  कहा- खतरनाक इंजेक्शन से गई मां की जान; डॉक्टर के पास पाकिस्तान की डिग्री – Indore News


युवक ने सीएम से मां के मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

इंदौर में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के सामने अचानक एक युवक आकर खड़ा हो गया। युवक ने काफिला रुकवाते हुए जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी मां को न्याय दिलाने की मांग की।

.

युवक रोहन चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि उसकी मां मंजू चौहान की मौत एक डॉक्टर की गंभीर लापरवाही से हुई है।

रोहन का कहना है कि क्लिनिक में बिना उचित जांच के खतरनाक इंजेक्शन लगाए गए, जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और जान चली गई।

न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित डॉक्टर की डिग्री पाकिस्तान की है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। रोहन ने कहा कि घटना के बाद भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही पोस्टमॉर्टम कराया गया। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन करेगा।

देखिए तस्वीरें

इंदौर में सीएम का काफिला जब गुजर रहा था तब युवक हाथ में बैनर लिए सामने आ गया।

युवक को देखते ही सीएम ने काफिला रुकवाया। युवक ने सीएम से मां के लिए न्याय मांगा।

युवक को देखते ही सीएम ने काफिला रुकवाया। युवक ने सीएम से मां के लिए न्याय मांगा।

युवक ने अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।

युवक ने अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।

5 महीने पहले हुई थी महिला की मौत

मामला इंदौर के खातीवाला टैंक इलाके स्थित हर्ष क्लिनिक का है। 6 अक्टूबर की रात यहां महिला मंजू चौहान की मौत के बाद करीब ढाई घंटे तक हंगामा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की जान गई है।

हंगामे के बाद क्लीनिक किया था सील

जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि क्लिनिक में 15 बेड लगाकर नर्सिंग होम जैसी सेवाएं दी जा रही थीं। क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी के नाम पर है, जबकि इलाज का संचालन एक असिस्टेंट कर रहा था। हंगामे के बाद पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंची थी और क्लिनिक को सील कर दिया गया था।

सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया था कि प्रारंभिक तौर पर बड़ी खामियां मिली है। क्लिनिक में महिला के इलाज के बाद उसकी तबीयत कैसी बिगड़ी और किन परिस्थितियों में मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है।

महिला के परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया था। इसके बाद इसे सील भी किया गया था।

महिला के परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया था। इसके बाद इसे सील भी किया गया था।

डॉक्टर ने कहा था-दूसरे अस्पताल में मौत

डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी ने उस समय कहा था कि 18 सितंबर को महिला को उसके परिजन क्लिनिक पर लेकर आए थे। महिला मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और उसका प्राथमिक उपचार किया गया था। उस दिन वे क्लिनिक पर मौजूद नहीं थे, इसलिए असिस्टेंट ने मरीज को सलाइन लगाई थी।

उन्होंने बताया कि बाद में परिजन महिला को दूसरे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसी दिन उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक परिजन इलाज से जुड़े दस्तावेज और मृत्यु प्रमाणपत्र मांग रहे थे, जिसे लेकर विवाद और हंगामा हुआ।

यह खबरें भी पढ़ें

इंदौर में महिला की मौत के बाद हर्ष क्लिनिक सील

इंदौर में मंजू नामक महिला की मौत के मामले में सोमवार रात खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक पर ढाई घंटे से ज्यादा हंगामा चला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने जांच की तो पता चला कि क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन डॉ. ज्ञानचंद पंजवानी के नाम से है, लेकिन तीन माह से उनके स्थान पर असिस्टेंट संचालित कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर

MP के मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया,VIDEO

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलिकॉप्टर शनिवार को हवा में लड़खड़ाने लगा। वे खंडवा के पंधाना में राज्यस्तरीय लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब सीएम का हेलिकॉप्टर टेकऑफ के लिए हवा में उठा, तो वह आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाने लगा। फिर कुछ पलों के लिए हवा में थम गया। पढ़ें पूरी खबर



Source link