Narmadapuram News: मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम के गोकुलपुरी इलाके में एक होटल संचालक की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा कि संचालक होटल में ग्राहकों को खाना परोस रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े. घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.