क्रिकेट प्रेमियों के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना

क्रिकेट प्रेमियों के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली से आज रात होगी रवाना


Last Updated:

T20 Special Train: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च (रविवार) को होना है. इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 7 मार्च 2026 को नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.

Zoom

T20 Special Train: रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद में खेले जाने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है. बढ़ती फ्लाइट कीमतों और टिकटों की कमी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास इंतजाम किया है.

रेलवे ने आज, 7 मार्च 2026 को, नई दिल्ली से साबरमती के लिए विशेष ट्रेन संख्या 04062 चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 19 कोच हैं, जिनमें थर्ड एसी और सेकंड एसी के कोच शामिल हैं. क्रिकेट फैंस को सलाह दी गई है कि वे अपनी सीट तुरंत बुक कर लें.



Source link