Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

ग्वालियर में बैंक खाते से निकले 34 हजार रुपए: न एपीके फाइल खोली, न ही ओटीपी शेयर किया, अकाउंट से कट गए रुपए – Gwalior News

Madhya Pradesh Samachar07/03/2026
ग्वालियर में बैंक खाते से निकले 34 हजार रुपए:  न एपीके फाइल खोली, न ही ओटीपी शेयर किया, अकाउंट से कट गए रुपए – Gwalior News




ग्वालियर में एक व्यक्ति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। न तो कोई मैसेज आया, न एपीके फाइल खोली, न किसी से ओटीपी शेयर किया, फिर भी बैंक अकाउंट से दो बार में 34 हजार रुपए निकाल लिए गए। रुपए निकलने के कुछ घंटों बाद जब व्यक्ति को इसका पता चला तो उसने तुरंत बैंक कस्टमर केयर को फोन कर सूचना दी। घटना 3 मार्च को कमल सिंह का बाग, शिंदे की छावनी की है। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत की। शनिवार को पुलिस ने फ्रॉड का मामला दर्ज कर लिया है। साइबर एक्सपर्ट यह पता लगा रहे हैं कि किन-किन अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ है। शिंदे की छावनी, कमल सिंह का बाग स्थित गोखले हॉस्पिटल के पास रहने वाले जितेंद्र दीक्षित के साथ यह फ्रॉड हुआ। जितेंद्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक में बचत खाते हैं। 3 मार्च को शाम 4:15 बजे उनके यूनियन बैंक खाते से 22 हजार रुपए अमनदीप सिंह के खाते में डेबिट हो गए। कुछ देर बाद एचडीएफसी बैंक खाते से 12 हजार रुपए निकलकर सचिन सैनी के खाते में पहुंच गए। जितेंद्र दीक्षित का कहना है कि उन्होंने न तो कोई लेन-देन किया और न ही किसी तरह की फाइल खोली। इसके बावजूद घर बैठे ही साइबर ठगों ने उनके खाते से 34 हजार रुपए निकाल लिए। रुपए निकलने का मैसेज रात करीब 8 बजे मोबाइल पर आया। इसके बाद उन्होंने बैंक ग्राहक सेवा में फोन किया, जहां से पता चला कि रुपए किन खातों में गए हैं। पुलिस के मुताबिक अनजाने में हुई होगी गलती पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि फरियादी को याद नहीं आ रहा होगा, लेकिन संभव है कि उन्होंने किसी अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक किया हो, जिसके बाद साइबर ठगों ने खाते से रुपए निकाल लिए। जिन खातों में रुपए गए उनकी पड़ताल साइबर सेल के डीएसपी मनीष यादव और क्राइम ब्रांच टीआई अमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए, उनके धारक अमनदीप सिंह और सचिन सैनी कहां के रहने वाले हैं।



Source link

Tagged 34000 rupees stolen, APK Scam, bank account hack, cyber crime Gwalior, cyber fraud India, Gwalior fraud, HDFC Bank fraud, OTP scam, Union Bank fraud

Post navigation

⟵ इतिहास बदलने को तैयार सूर्या के शूरवीर, इन 5 लकीरों को मिटाकर बनेगी चैंपियन!
Ground Report: जबलपुर में मदनमहल पहाड़ी पर चला बुलडोजर, आंखों के सामने टूटे घर, रहवासी रोए ⟶

Related Posts

मिलावट से मुक्त होगा मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज ने लैब में हल्दी में मिलावट की जांच कराई; कहा- मिलावटखोरों को छोड़ेंगे नहीं, उन्हें कुचल देंगे
मिलावट से मुक्त होगा मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज ने लैब में हल्दी में मिलावट की जांच कराई; कहा- मिलावटखोरों को छोड़ेंगे नहीं, उन्हें कुचल देंगे

भोपाल30 मिनट पहले कॉपी लिंक मंत्रालय में मिलावट से मुक्ति अभियान की शुरुआत करते सीएम शिवराज ने लैब में हल्दी…

इंदौर में मनेगा ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे -2025:  “साफ हाथ-सेहत का साथ” अभियान के तहत बच्चों को सिखाएंगे स्वच्छता की अहमियत – Indore News
इंदौर में मनेगा ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे -2025: “साफ हाथ-सेहत का साथ” अभियान के तहत बच्चों को सिखाएंगे स्वच्छता की अहमियत – Indore News

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे-2025 के मौके पर “साफ हाथ-सेहत का साथ” थीम के तहत बुधवार को विशेष जागरूकता प्रोग्राम किया…

कॉलेज में छात्रा से रंजिश रखने वाले 3-छात्रों पर FIR:  हरदा के एलबीएस कॉलेज में धमकाने का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की – Harda News
कॉलेज में छात्रा से रंजिश रखने वाले 3-छात्रों पर FIR: हरदा के एलबीएस कॉलेज में धमकाने का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की – Harda News

हरदा के एलबीएस कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा को परेशान करने का मामला सामने आया है। सिविल…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories