ग्वालियर|ग्वालियर में नगर निगम ने लंबित संपत्तिकर वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कॉलोनियों, मार्केट और अन्य इलाकों में विशेष शिविर शुरू किए हैं। इन शिविरों में ऐसे निवासी भी कर जमा कर सकेंगे जिनके पास भवन की रजिस्ट्री नहीं है, केवल नोटरी दस्तावेज हैं या जो मकान पर काबिज हैं। वे काबिज की रसीद के आधार पर भुगतान कर पाएंगे। अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार के अनुसार, निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर 7 मार्च को अलग-अलग वार्डों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।
Source link