बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग का शव जाम के पेड़ पर लटका मिला है। गढ़ी पुलिस ने शनिवार को शव बरामद किया। वह शुक्रवार रात से अपने घर से लापता थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उतरवाया शव पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई लखन कटरे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण बालाघाट से एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर घटना की बारीकी से जांच की। पीएम के लिए भेजा गया शव एएसआई लखन कटरे ने बताया कि उन्हें जाम के पेड़ पर नाबालिग का शव फांसी पर लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प रिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बालिका ने नाबालिग रात 9 बजे अपने माता-पिता के साथ भोजन किया था। इसके बाद माता-पिता खेत में लगी गेहूं की फसल देखने चले गए थे। पुलिस बोली-पीएक के बाद पता चलेगी असल वजह रात 12 बजे जब वे घर लौटे, तो बालिका घर पर नहीं मिली। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव खेत में लगे जाम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। बालिका की मौत का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Source link