देवास माता टेकरी पर कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन: ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ गाकर मांगी विश्व शांति; रंगपंचमी से पहले फाग उत्सव में हुए शामिल – Dewas News

देवास माता टेकरी पर कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन:  ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ गाकर मांगी विश्व शांति; रंगपंचमी से पहले फाग उत्सव में हुए शामिल – Dewas News




मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार रात देवास की विश्वप्रसिद्ध माता टेकरी पहुंचकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। रंगपंचमी से ठीक एक दिन पहले आयोजित भव्य फाग उत्सव में शामिल हुए मंत्री विजयवर्गीय पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने बड़ी माता तुलजा भवानी और छोटी माता चामुंडा माई के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। छोटी माता चामुंडा मंदिर पर नाथ और पुजारी परिवार द्वारा पारंपरिक रूप से आयोजित होली महोत्सव में मंत्री विजयवर्गीय ने खुद माइक थाम लिया। उन्होंने पूरे भक्तिभाव से “सारा जग है इक बंजारा, सबकी मंजिल तेरा द्वारा” और “तूने मुझे बुलाया शेरावालिए” जैसे सुमधुर भजन गाए। उनकी इस भक्तिमय प्रस्तुति ने पूरे माहौल को शिवमय कर दिया और वहां मौजूद तमाम श्रद्धालु भी भक्ति में लीन होकर झूम उठे। ‘दुनिया में अशांति, सिर्फ भारत दे सकता है शांति का संदेश’
दर्शन और आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने दुनिया के मौजूदा हालातों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में अशांति और युद्ध का माहौल है। ऐसे मुश्किल वक्त में यदि कोई देश दुनिया को शांति का सही संदेश दे सकता है, तो वह केवल हमारा भारत है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे माता टेकरी पर विशेष रूप से विश्व शांति की ही प्रार्थना करने आए हैं। प्रशासन और संगठन के आला अधिकारी रहे मौजूद
माता टेकरी पर आयोजित इस फाग उत्सव और मंत्री के दर्शन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, नगर निगम कमिश्नर दलीप सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।



Source link