बंडा में विधायक ने खेली गुलाल वाली होली: राई नृत्य की थाप पर झूमे वीरेंद्र सिंह लोधी; बुंदेलखंडी संस्कृति का दिखा अनूठा संगम – Sagar News

बंडा में विधायक ने खेली गुलाल वाली होली:  राई नृत्य की थाप पर झूमे वीरेंद्र सिंह लोधी; बुंदेलखंडी संस्कृति का दिखा अनूठा संगम – Sagar News




रंगों के उत्सव होली के अवसर पर शनिवार को बंडा विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बुंदेलखंडी लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने जनता के बीच पहुंचकर गुलाल उड़ाया और राई नृत्य की धुन पर क्षेत्रवासियों के साथ जमकर थिरके। समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोक नृत्य ‘राई’ रहा। मंच पर जब पेशेवर नृत्यांगनाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर अपनी कला और चपलता का प्रदर्शन किया, तो वहां मौजूद पूरा जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। नृत्यांगनाओं की शानदार प्रस्तुति और लोक गीतों ने पूरे पंडाल में समां बांध दिया। गुलाल से सराबोर हुए कार्यकर्ता, विधायक ने भी लगाए ठुमके नृत्य और गीतों का उत्साह इतना अधिक था कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ गले मिलकर होली की बधाई दी। ‘होली है…’ के जयघोष के बीच युवाओं की टोलियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश इस अवसर पर विधायक लोधी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें ऊंच-नीच और हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठाकर एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। दूर-दराज के गांवों से उमड़ी भीड़, पुख्ता रही सुरक्षा होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए केवल बंडा नगर से ही नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विशेष रूप से युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जो टोलियां बनाकर रंग खेलते नजर आए। प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यह रंगोत्सव पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।



Source link