भारत बनाम न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी


होमखेलक्रिकेट

भारत बनाम न्यूजीलैंड का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 WC में किसका पलड़ा रहा भारी

Last Updated:

IND vs NZ Head To Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. जहां भारत लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार खिताब जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है, वहीं उसके सामने कीवियों के खिलाफ वर्ल्ड कप में 0-3 का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ने की बड़ी चुनौती है. सेमीफाइनल में संजू सैमसन के प्रहार और फिन एलन के सबसे तेज शतक ने इस जंग को और रोमांचक बना दिया है. क्या अहमदाबाद की लाल मिट्टी पर टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड का तिलस्म तोड़कर इतिहास रचेगी?

Zoom

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को इतिहास रचा जाएगा. 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास लगातार दूसरा और कुल तीसरा खिताब जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. हालांकि, राह आसान नहीं है क्योंकि वर्ल्ड कप इतिहास में टीम इंडिया आज तक कीवियों को हरा नहीं सकी है. एक तरफ संजू सैमसन की फॉर्म है, तो दूसरी तरफ फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ शतक. क्या सूर्या की सेना न्यूज़ीलैंड का ‘वर्ल्ड कप श्राप’ मिटाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी?

अगर हम टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल आंकड़ों को देखें, तो भारत 16-11 की बढ़त के साथ न्यूज़ीलैंड पर भारी नजर आता है. लेकिन जैसे ही बात टी20 वर्ल्ड कप की आती है, इतिहास भारतीय फैंस को डराने लगता है. टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक भारत और न्यूज़ीलैंड 3 बार आमने-सामने आए हैं और तीनों ही बार जीत कीवियों के हाथ लगी है. टीम इंडिया के लिए रविवार का दिन इस ‘ब्लैक कैप्स’ तिलस्म को तोड़ने का सबसे बड़ा मौका है.

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड.

संजू का शो बनाम एलन का तूफान
दोनों टीमें प्रचंड फॉर्म में फाइनल में पहुंची हैं. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार खड़ा कर दिया था. संजू सैमसन की 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी और शिवम दुबे के कैमियो ने भारत को 253 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि इंग्लैंड ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में संयम बनाए रखा.

दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को जिस तरह से रौंदा, उसने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी होगी. 170 रनों का लक्ष्य कीवियों ने महज 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज सैकड़ा बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

कहां फंसेगा पेच?
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी गहराई और ‘होम एडवांटेज’ है. हालांकि, न्यूज़ीलैंड के पास फिन एलन और टिम सीफर्ट की ऐसी सलामी जोड़ी है जो किसी भी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती है. लेकिन न्यूज़ीलैंड की कमजोरी उनका मध्यक्रम है. डेरिल मिचेल और मार्क चैपमेन टूर्नामेंट में संघर्ष करते दिखे हैं. गेंदबाजी में रचिन रविंद्र (11 विकेट) की स्पिन और मैट हेनरी की स्विंग से भारत को सावधान रहना होगा.

दांव पर है वर्ल्ड रिकॉर्ड
रविवार को अहमदाबाद में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया इतिहास की पहली ऐसी टीम बन जाएगी जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो. साथ ही, भारत तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बनने की दहलीज पर भी खड़ा है. क्या सूर्या की कप्तानी में भारत 2023 के जख्मों पर मरहम लगाएगा, या न्यूज़ीलैंड एक बार फिर भारत का ‘विलेन’ बनेगा? फैसला 8 मार्च की रात 1.3 लाख दर्शकों के शोर के बीच होगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link