मऊगंज बाईपास पर शव मिला: पुलिस को लाश 10 दिन पुरानी होने की आशंका; शिनाख्ती के प्रयास जारी – Mauganj News

मऊगंज बाईपास पर शव मिला:  पुलिस को लाश 10 दिन पुरानी होने की आशंका; शिनाख्ती के प्रयास जारी – Mauganj News




मऊगंज बाईपास के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का सड़ा हुआ शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते शव करीब 10 से 15 दिन पुराना बताया है। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यह घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे सामने आई। मऊगंज बाईपास स्थित दुगवा कुर्मियान हाईवे के पास, सड़क से लगभग 15 फीट नीचे झाड़ियों में शव पड़ा मिला था। सबसे पहले एक ट्रक चालक को तेज बदबू महसूस हुई, जिसके बाद उसने रुककर देखा और शव मिलने की सूचना पास की दुकान पर दी। दुकान मालिक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शव बुरी तरह सड़ चुका है और उसकी हालत बेहद खराब है। प्रारंभिक जांच में यह शव 10 से 15 दिन पुराना होने का अनुमान है, जिससे मृतक की पहचान करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई होगी और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है और युवक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। शिनाख्ती के प्रयास जारी थाना प्रभारी मऊगंज संदीप भारती ने बताया कि अज्ञात सब मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची है। क्षत विक्षत स्थिति में है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि सब पुराना है। आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link