शाजापुर में उकावता पुलिस चौकी में जहरीला सांप मिला: स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – shajapur (MP) News

शाजापुर में उकावता पुलिस चौकी में जहरीला सांप मिला:  स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले की उकावता पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात उस समय हलचल मच गई जब परिसर में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप के दिखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और तुरंत उसे पकड़ने की व्यवस्था की गई। चौकी परिसर में घूमता दिखा सांप घटना का एक वीडियो शनिवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आया, जिसमें सांप पुलिस चौकी परिसर में घूमता नजर आ रहा है। सांप को देखकर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सर्पमित्र को सूचना देने का निर्णय लिया। स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी आर.सी. यादव ने अभयपुर निवासी सर्पमित्र संजय पाटीदार को फोन कर मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही वे तुरंत पुलिस चौकी पहुंच गए। सावधानी से किया गया रेस्क्यू सर्पमित्र संजय पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ देर की कोशिश के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इस दौरान चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी और आसपास के लोग भी मौके पर मौजूद रहे। पकड़कर जंगल में छोड़ा सर्पमित्र संजय पाटीदार ने बताया कि यह जहरीली प्रजाति का सांप था। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अगर किसी को सांप काट ले तो तुरंत अस्पताल जाएं और झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। चौकी प्रभारी आर.सी. यादव ने भी पुष्टि की कि सांप जहरीला था, इसलिए रेस्क्यू के दौरान पूरी सावधानी बरती गई। बाद में सांप को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया।



Source link