शाजापुर में मोढ़ वणिक समाज ने निकाला फूलपाती चल समारोह: शाजापुर में राधा-कृष्ण बने बच्चे रहे आकर्षण; आरती और सहभोज के साथ समापन – shajapur (MP) News

शाजापुर में मोढ़ वणिक समाज ने निकाला फूलपाती चल समारोह:  शाजापुर में राधा-कृष्ण बने बच्चे रहे आकर्षण; आरती और सहभोज के साथ समापन – shajapur (MP) News




शाजापुर नगर के मोढ़ वणिक समाज ने शनिवार को पारंपरिक उत्साह के साथ ‘फूलपाती चल समारोह’ निकाला। शाम करीब 5 बजे शुरू हुए इस समारोह में समाजजनों ने नाच-गाकर खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा समारोह चल समारोह की शुरुआत स्थानीय मोढ़ वणिक धर्मशाला से हुई। इसके बाद यह पारंपरिक जुलूस नगर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों जैसे छोटा चौक, आजाद चौक, सोमवारिया बाजार और वजीरपुरा से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचा। चल समारोह के दौरान राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। भगवान की आरती और सुख-समृद्धि की कामना समारोह के धर्मशाला पहुंचने पर समाज के सदस्यों ने राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान की सामूहिक आरती की। इस दौरान सभी ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात आयोजित होली मिलन समारोह में समाजजनों ने पारंपरिक सौहार्द के साथ पर्व मनाया। सहभोज के साथ हुआ समापन आयोजन के अंत में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता, मंत्री राकेश नवाब और कोषाध्यक्ष भगवानदास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।



Source link